कृषि विज्ञान केंद्र में प्रमाण पत्र दिखाते प्रशिक्षु।-
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र सिरसिया में चल रहे 20 दिवसीय सोलर टेक्नीशियन और कुटीर उद्योग प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
वाहिनी के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि सीमा चौकी भैंसाईनाका क्षेत्र के 15 ग्रामीणों को सोलर टेक्नीशियन और गुज्जरगौरी क्षेत्र की 15 महिलाओं को कुटीर उद्योग का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को तकनीकी कौशल देकर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। दद्दन मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं। उन्होंने सामाजिक सरोकारों में एसएसबी की भूमिका की सराहना की।