फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रामलीला में ताड़का वध का मंचन

Thu, 15 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पोखरा धाम में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बुधवार को कहीं ताड़का वध तो कहीं भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

भिनगा के ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों ने महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण के आश्रम गमन का मंचन किया। रास्ते में ताड़का, सुबाहु और मारीच से सामना होने पर गुरु की आज्ञा से श्रीराम और लक्ष्मण ने असुरों का वध किया।
वहीं, पांडेयपुरवा स्थित पोखरा धाम मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में नारद मोह और श्रीराम जन्म की कथा का मंचन किया गया। आयोजन स्थलों पर दर्शकों के बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें