फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने लोगों में जगाई देश भक्ति की भावना

विज्ञापन
ग्रामीणों को वाटर टैंक प्रदान करते डीआईजी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी की ओर से गुरुवार को सुइया बार्डर आउट पोस्ट पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एसएसबी डीआईजी ने किया। इस दौरान बच्चों को जहां खेल का सामान वितरित किया, वहीं ग्रामीणों को सोलर लाइट सहित पानी की टंकी दी। इस दौरान एसएसबी की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, साथ ही लोगों में देश भक्ति की भावना जगाई।
विज्ञापन

एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ साथ जन कल्याणकारी कार्यक्रम भी चलाती है। इसके तहत जहां बच्चों में राष्ट्र प्रेम भरने के लिए कैंपों का आयोजन होता है, वहीं उनको स्वस्थ रखने के लिए खेल किट दी जाती है। इसी जनकल्याणकारी योजना के तहत आयोजित जागरूकता शिविर का शुभारंभ डीआईजी एसएसबी अभिषेक पाठक ने दीप जलाकर किया। कैंप के दौरान उन्होंने 24 वाटर टैंक, सात सोलर स्ट्रीट लाइट के साथ ही युवाओं को खेलने के लिए 24 फुटबाल, 18 कैरम बोर्ड, 24 चेस बोर्ड, 24 लूडो, छह क्रिकेट किट व छह बैडमिंटन किट के साथ नेट व छह वालीबॉल दिया।
इस दौरान डीआईजी ने कहा कि एसएसबी का कार्य सीमा सुरक्षा के साथ साथ आम लोगों को देश के प्र्रति जागरूक करना भी है। एसएसबी भारत नेपाल सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के सामरिक विकास के लिए भी काम कर रही है। इससे राष्ट्र की एकता व अखंडता के साथ सुरक्षा के प्रति लोगों में दायित्व बोध भी होता है।
विज्ञापन

सेनानायक सीएस तोमर ने कहा कि एसएसबी केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक करने का काम कर रही है। इस मौके पर उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, जयसिंह, सहायक कमांडेंट दीपक कुमार, भगीरथ लावा के साथ ही बजरंग प्रसाद चौधरी, कोना देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें