फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने सीमावर्ती किसानों को दिया कृषि उपकरण

विज्ञापन
कृष्कों को उपकरण वितरण करते एसएसबी के अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। सीमा पर तैनात एसएसबी ने 286 किसानों को कृषि उपकरण दिया। उपकरण का वितरण कोदिया बीओपी क्षेत्र में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत किया गया। इस दौरान एसएसबी कमांडेंट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी द्वारा सीमावर्ती किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जातीं हैं। इसी के तहत गुरुवार देर शाम जमुनहा के कोदिया बीओपी क्षेत्र में वृहद कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसबी 42वीं वाहिनी के सेनानायक प्रवीण कुमार ने 286 किसानों को कृषि उपकरण बांटे। जिसमें फावड़ा, तसला, दराती, खुरपी व स्प्रे पंप मशीन शामिल है।
इस दौरान कोदिया बीओपी पर तैनात निरीक्षक विपेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से कहा, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लगातार सीमावर्ती क्षेत्र के जरूरतमंद किसान तथा ग्रामीणों के लिए कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है। इसमें नागरिक कल्याण कार्यक्रम, सामाजिक चेतना अभियान, सामुदायिक कल्याणकारी कार्यक्रम एवं कौशल विकास कार्यक्रम शामिल है। इस दौरान कमांडेंट प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों से कहा, भविष्य में भी ग्रामीणों के उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें