फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी में सो रहे प्रवासी मजदूर की जलकर हुई दर्दनाक मौत

विज्ञापन
गुमटी में युवक की जल कर हुई मौत के बाद मौजूद आसपास के लोग। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। परचून की गुमटी में सो रहे प्रवासी मजदूर की गुरुवार रात जल कर मौत हो गई। गुमटी में आग कैसे लगी। अभी तक इसका पता नहीं चला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मल्हीपुर के ग्राम पंचायत बरगदहा के मजरा डिलवा निवासी नसीब अली (45) पुत्र इम्तियाज अली रामपुर घाट के सामने कलकलवा तटबंध के दक्षिण पटरी पर परचून की गुमटी रख कर जीवन यापन करता था। गुमटी रखने से पहले वह मुंबई में रह कर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई छोड़ कर अपने गांव आ गया था। यहां पर उसे स्थानीय रोजगार न मिलने के कारण उसने कुछ लोगों के सहयोग से गुमटी रख कर परचून का सामान बेचना शूरू कर दिया था। उसके पास कोई और जगह न होने के कारण अपनी इसी गुमटी में रात को सो जाया करता था।
गुरुवार की रात को भी वह अपनी इसी गुमटी में सो रहा था। अचानक गुमटी में आग लग गई। आग में फंस कर नसीब अली भी जलने लगा। उसकी चीखपुकार पर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार आग पर काबू किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गुमटी में जलने के कारण नसीब अली की मौत हो गई। स्थानीय संदीप जायसवाल की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि गुमटी में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रवासियों के लिए सारे दावे यहां दिखे खोखले
प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने का दावा प्रशासन कर रहा है। लेकिन यह दावा नसीब अली के लिए खोखला ही साबित हुआ। नसीब अली लॉकडाउन के दौरान बड़ी मुश्किल से मुंबई से अपने गांव आया था। मुंबई में भी वह मजदूरी ही करता था। यहां भी उसके पास संपत्ति न होने के कारण वह पहले मजदूरी की तलाश में लग गया। लेकिन जब स्थानीय स्तर पर उसे न तो काम मिला न ही सिर छिपाने के लिए सरकार की तरफ से दिए जाने वाले किसी आवास योजना का लाभ ही मिल पाया। इससे उसने एक लकड़ी की गुमटी बनवा कर उसमें परचून की दुकान खोल ली थी। यही उसका रोजगार का स्थान व घर था। जिसमें दिनभर वह बैठ कर ग्राहकों का इंतजार करता व रात को गुमटी के किनारे ही खाना बना कर खा कर सो जाता। लेकिन गुमटी में लगी आग में उसकी गुमटी ही नहीं वह खुद जल कर मर गया।
मामले की जांच के दिए गए निर्देश
मल्हीपुर थाना क्षेत्र में गुमटी में एक युवक के जल कर मरने की सूचना मिली है। मामले में जांच कर कार्रवाई का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया है। -बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें