फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ स्थित इकौना के भगवानपुर बनकट गांव के निकट देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बहराइच रेफर कर दिया गया। इकौना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट निवासी ओम प्रकाश सिंह (48) पुत्र गुलाब सिंह राजगीर था। वह गांव के ही श्रमिक रक्षाराम गौतम (46) के साथ एक भवन का निर्माण करने गया था। देर शाम दोनों काम निपटाकर घर लौट रहे थे।
जैसे ही ओम प्रकाश इकौना थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ स्थित भगवानपुर बनकट पहुंचा, बलरामपुर से बहराइच जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर रुके बिना ही वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों की सुचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। जहां ओम प्रकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रक्षाराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। इस बारे में थाना प्रभारी इकौना अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें