श्रावस्ती। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना से संक्रमित मिले, वहीं, नौ लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। संक्रमितों को होम क्वारंटीन कराया गया।
जनपद में शनिवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जारी की गई रिपोर्ट में गिलौला के उमरिया निवासी एक, जमुनहा के चिंतापुरवा में एक, लालपुरवा में एक व जमुनहा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, शनिवार को नौ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए। वहीं सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए लोग बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।