फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं का विधायक व पूर्व सांसद ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
जगतजीत इंटर कालेज में पुस्तिका का विमोचन करते डीएम, विधायक, एडीएम व एसडीएम इकौना - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा / इकौना (श्रावस्ती)। जिले में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित कई अन्य विभागों की विभिन्न परियोजनाओं का शनिवार को शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इकौना के जगतजीत इंटर कालेज में डीएम की मौजूदगी में विधायक ने इसका लोकार्पण किया। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में पूर्व सांसद ने लोकार्पण व शिलान्यास किया। जगतजीत इंटर कालेज इकौना में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में जिलाधिकारी टीके शिबू व श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने 108 स्थलों पर कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास के चार साल विधानसभा वार पुस्तिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार को चार साल पूरे हो चुके हैं। सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सीताद्वार पर्यटन स्थल का 46.86 लाख रुपए से जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 25 विद्यालय अंग्रेजी मीडियम से संचालित किए गए हैं। मिशन शक्ति अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, हवाई पट्टी के बारे में जानकारी दी।
अवसर पर एडीएम योगानंद पांडे, जिला समन्वयक एनआरएलएम आरके चतुर्वेदी, एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा, बीडीओ इकौना सतीश चंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित कई विभागों की परियोजनाओं का जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सर्वेश हरित, अधिशाषी अभियंता आरईडी अख्तर अली, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, उदय प्रकाश त्रिपाठी, सुनील तिवारी सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें