फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में 2475 लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय में दूसरे डोज का टीका लगवाते लोग - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना से जंग जीतने को चल रहे वैक्सीनेशन के दौरान शुक्रवार को 2475 लोगों ने बचाव का टीकाकरण कराया। सीएचसी व पीएचसी पर हुए टीकाकरण में 1912 ने पहली बार जबकि 563 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इन्हें मिला कर जिले में अब तक टीकाकरण कराने वालों की संख्या 6324 हो गयी है। प्रशासन सभी की सुविधा के लिए सीएचसी पर सप्ताह में छह दिन और पीएचसी पर तीन दिन कोविड टीकाकरण करा रहा है। इस दौरान टीकाकरण कराने वाले को सिर्फ आधार कार्ड लाना जरूरी होता है।
विज्ञापन

डीएम टीके शिबु ने भी आम लोगों की जागरूकता को सभी से अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के वह लोग जो किसी भी बीमारी से ग्रसित है या फिर साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं, सीएचसी या पीएचसी में जाकर कोविड वैक्सीनेशन करा सकते हैं। बचाव को केवल एक बार डोज लेना काफी नहीं होता, 28 दिन के बाद दूसरी डोज लेना भी जरूरी होता है। सीएमओ डा. एपी भार्गव ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी के साथ ही संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। आम लोग कार्यालय समय में वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें