श्रावस्ती। तराई के एक दर्जन से अधिक गांवों को राप्ती की बाढ़ व कटान से बचाने के लिए तिलकपुर तटबंध पर दो स्पर व स्टड का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए बाढ़ खंड की ओर से 10.02 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से स्वीकृति मिलते ही तटबंध निर्माण का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
तराई में बारिश के दौरान कहर बरपाने वाली राप्ती नदी की बाढ़ से एक दर्जन से अधिक गांवों को बचाने के लिए तिलकपुर तटबंध पर दो स्पर व स्टड का निर्माण करवाया जाएगा। बाढ़ खंड की ओर से राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित डेहरिया तिलकपुर सीमांत तटबंध के 6.670 किमी व 6.765 किमी पर स्पर निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
इसके साथ ही किमी 6.965 पर स्टड निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्य अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग पूर्वी अवधेश कुमार ने आगामी बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा कर उसे पास करवाने की बात कही है।