फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एनसीसी कैडेटों ने जाना यक्ष सरोवर का इतिहास

Tue, 04 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तपोस्थली में पौधे लेकर जाते एनसीसी कैडेट्स। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। सिरसिया क्षेत्र के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के सातवें दिन सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने बुद्ध की तपोस्थली व यक्ष सरोवर का भ्रमण किया।
विज्ञापन


ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर के अंतिम दिन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल व एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार के एनसीसी कैडेट्स ने जिले के प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान सिरसिया क्षेत्र के सोहेलवा वन क्षेत्र स्थित यक्ष सरोवर (रजिया ताल) का इतिहास जाना।

कर्नल पटवाल ने कहा कि इस सरोवर का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है। इसे को लोग पांडव काल से जुड़ा मानते हैं। मान्यता है कि इसी सरोवर पर यक्ष व युधिष्ठिर के बीच संवाद हुआ था। इसकी खासियत यह है कि किसी भी मौसम में इसका जलस्तर घटता व बढ़ता नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि यक्ष सरोवर को लोग दिल्ली की महिला सुल्तान रजिया से भी जोड़ते हैं। वह अक्सर यहां आती थीं, उन्होंने इसका जीर्णोद्धार भी कराया था। इस तालाब से जल लेकर लोग बाबा विभूतिनाथ का अभिषेक करते हैं।

इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने बुद्ध की तपोस्थली का भी भ्रमण किया। इस दौरान कैडेट्स ने परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर विनय घोष, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार नंद सिंह, बलबीर सिंह, सतबीर सिंह व सुबिक गुरुंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें