फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने जीता खिताब

Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बास्केटबॉल खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में रविवार को जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए टीम ने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज की टीम को हराकर खिताब जीता। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत व जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए टीम ने श्रीकांत प्रसाद गंगापुर गोठवा टीम को 12-5 से हराया। दूसरे मैच में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज की टीम ने शूटर क्लब को 8-2 से हराया।
पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बी व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज की टीम 16-8 से विजयी हुई। दूसरा सेमीफाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ए व यूपीएस पटना के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ए की टीम ने 12-6 से जीत दर्ज की। फाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को 8-2 से पराजित किया।
विज्ञापन

विजेता व उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सौरभ यादव, आशीष कुमार, कोच जागेश्वर सैनी, मोहम्मद मुस्लिम, जितेंद्र यादव, विकाश कुमार गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें