फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रमेश और इंद्रजीत ने सबको किया चित

Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय ​भिनगा में आयोजित कुश्ती में वितेजा को पुरस्कार प्रदान करते एसएसबी के अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी मुख्यालय भिनगा में शनिवार को एसएसबी जवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जवानों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इसकी शुरुआत एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने की।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। इस दौरान 80 किलोग्राम भार वर्ग में वाहिनी चैंपियन के आरक्षी पाटिल रमेश प्रथम, आरक्षी अंकित कुमार नागर द्वितीय व 65 किलोग्राम भार वर्ग में आरक्षी इंद्रजीत प्रथम व आरक्षी एडीबी कृष्णा द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसएसबी कमांडेंट ने कहा कि दंगल जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि टीम भावना और अनुशासन को भी मजबूत करती हैं। इस दौरान उप कमांडेंट निरूपेश कुमार, सोनू कुमार, गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट अमित शर्मा, मैच रेफरी सहायक उप निरीक्षक प्रभु राम जाखड़ सहित काफी संख्या में जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें