फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रागिनी व कृष्ण गोपाल अव्वल

Tue, 13 Feb 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। राजकीय महामाया महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में सोमवार से चल रहे दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कृष्ण गोपाल व बालिका वर्ग में रागिनी चैंपियन बने।
विज्ञापन

प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 200 मीटर दौड़ (बालिका) में क्षमा शुक्ला पहले, रागिनी दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रही। वहीं 400 मीटर में रागिनी ने बाजी मारी। जबकि सरिता दूसरे और लक्ष्मी यादव तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर में रागिनी प्रथम, सरिता द्वितीय व रेशमा तृतीय रही। ऊंची कूद (बालिका) में रागिनी प्रथम, सरिता द्वितीय व हौसला तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद (बालिका) में क्षमा शुक्ला प्रथम, आदिता दूसरे और सरिता तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में आदिता प्रथम, रेशमा द्वितीय व हौसला तृतीय स्थान पर रही।
400 मीटर दौड़ (बालक) वर्ग में कृष्ण गोपाल अव्वल रहे। दिवाकर दूसरे और इरफान तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में कृष्ण गोपाल प्रथम, रविंद्र द्वितीय व अर्जुन तृतीय रहे। 1,600 मीटर में कृष्ण गोपाल प्रथम, दिवाकर मौर्य द्वितीय व अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सुधाकर प्रथम, रविशंकर द्वितीय, अजय आर्य तृतीय, लंबी कूद में सुधाकर प्रथम, दिवाकर मौर्य द्वितीय, शिवांक तृतीय रहे। भाला फेंक में सुधाकर प्रथम, अभिषेक मणि द्वितीय, हरिशंकर तृतीय रहे। बालक वर्ग में कृष्ण गोपाल व बालिका वर्ग में रागिनी सिंह ओवरऑल चैंपियन बने। इस दौरान प्रदीप कुमार बौद्ध, नसीम चौधरी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डाॅ. उषा यादव, शैलजा सिंह, अमित सिंह, लालजी पाठक, शशि भूषण शुक्ला, प्रोफेसर दिलीप कुमार, उपेंद्र कुमार सोनी, प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा व सिद्धनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें