फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ उतरे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। लॉकडाउन ने न सिर्फ लोगों का रोजगार छीना, बल्कि लोग अपने घरों पर रहने को विवश रहे। इससे लोगों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न है। वहीं इसके विपरीत केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार डीजल व पेट्रोल सहित अन्य वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि कर लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। ऐसी जन व किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अब लोग आगे आएं।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से चलाए जा रहे संपर्क अभियान के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र विक्रम यादव ने कहीं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खरगौरा मोड़, पटना, इटवरिया चौराहा, केवल पुर, दीनापुरवा, सेमरी चौराहा व असईपुरवा गांव में संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को पार्टी का आह्वान पत्र प्रदान किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने खेती किसानी के इस मौके पर डीजल के मूल्य पर की गई वृद्धि व देश प्रदेश में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को जन विरोधी बताते हुए उसे उखाड़ फेंकने तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान कुंवर सत्येंद्र प्रताप सिंह, अशरफ खान, हाजी दद्दन खां, कमलेश यादव, रामकुमार यादव, अजय यादव, धनंजय यादव, सौरभ यादव, शिवम यादव, विजय यादव, श्रीराम मोहन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें