फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से बर्बाद हुईं सब्जियां तो बढ़े भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर सहित आसपास गांवों के लोगों को अब हरी ताजी सब्जियां नसीब नहीं हो रही है। एक पखवारे तक आए दिन होने वाली बरसात के कारण जहां खेतों में लगी फसल बर्बाद हो गई है। वहीं भिनगा नगर को कंटेनमेंट जोन बना दिए जाने के कारण यहां बाहर से सब्जियों की आवक नहीं हो पा रही है। इसके चलते आलू, प्याज व टमाटर सहित अन्य सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं।
विज्ञापन

तराई में विगत एक पखवारे से आए दिन बरसात हो रही थी। इसके चलते खेतों में लगी लौकी, तरोई, कद्दू, अरुई, भिंडी, बैगन, मिर्चा आदि की सफल खराब हो रही है। इससे किसान पौधों को उखाड़ कर फेंक रहे हैं। विगत एक पखवारे तक धूप नहीं निकलने के कारण आढ़तियों के यहां रखा आलू व प्याज भी खराब होने लगा है। रही सही कसर भिनगा नगर के कंटेनमेंट जोन बन जाने ने पूरी कर दी है। नगर के कंटेनमेंट जोन बनने के कारण भिनगा सब्जीमंडी में न तो किसान अपनी सब्जियां ला पा रहे हैं और न ही बाहर से ही सब्जियों की आवक ही हो रही है।
इसका असर अब सब्जियों के मूल्य पर पड़ने लगा है। अब तक दस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब अस्सी रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यही हाल आलू का भी है। दस पंद्रह रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाला आलू अब 25 रुपये किलो में बिक रहा है। वहीं हरी सब्जियाें के भाव अचानक से दो गुने हो गए हैं। इससे लोग अब हरी सब्जियों से किनारा करने लगे हैं।
विज्ञापन

आटा, दाल के दाम में भी आया उछाल
भिनगा नगर के कंटेनमेंट जोन बनने के बाद से नगर में थोक व फुटकर की सभी बड़ी व छोटी किराना की दुकानें बंद हो गई। खैरीमोड़ व कहारनपुरवा सहित भिनगी तथा आजमबेग पुरवा से आगे जो दुकानें खुल रही हैं, वहां दुकानदार किराना के सामानों के निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा वसूल रहे हैं। इसका असर दाल व आटा के भाव पर भी देखा जा रहा है। जिनके दामों में पांच से बीस रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं ओवर रेटिंग रोकने के प्रशासन के दावे की नगर के आसपास ही हवा निकल रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है। इसके बाद भी जिम्मेदार सब कुछ जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें