फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में सोनू प्रथम

विज्ञापन
विबंध प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। राजकीय हाईस्कूल बिशुनापुर इकौना में गुरुवार को निबंध प्रतियोगिता हुई। इसका विषय विज्ञान अभिशाप या वरदान था। प्रतियोगिता में सोनू देवी प्रथम, बिन्नू मिश्रा द्वितीय तथा अनीता देवी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य सरोज गिरी ने कहा कि आज विज्ञान का युग है। आज हमें जितनी भी सुख सुविधाएं प्राप्त हैं, वे सब विज्ञान के कारण हैं। इसने हमारे जीवन में अमृत घोल दिया है। इसलिए यह हमारे लिए वरदान है, पर विज्ञान ने कुछ ऐसे कार्य भी किए हैं, जिनसे मानव जीवन को खतरा पैदा हो गया है। इस दृष्टि से विज्ञान मानव जाति के लिए अभिशाप सिद्ध हो रहा है।
नित्य नए-नए आविष्कार हो रहे हैं। नई नई वस्तुएं बाजारों में आ रही हैं। ये सारी वस्तुएं विज्ञान के आविष्कारों का परिणाम हैं। इनसे जीवन में सुख और सुविधाएं बढ़ रही हैं। विज्ञान के आविष्कारों के कारण स्थान और समय की दूरी भी समाप्त हो रही है। एक समय था जब एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए मनुष्य को कई दिन, महीने और कई बार कई कई साल तक लग जाते थे। पर अब दिनों में पूरी होने वाली यात्रा घंटों में पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन

तेज गति से चलने वाले वायुयानों ने देशों की दूरी को समाप्त कर दिया है। वैज्ञानिक आविष्कारों से विश्व के एक कोने में घटित होने वाली घटनाओं के समाचार मिनटों में दूसरे कोने में पहुंच जाते हैं। निबंध प्रतियोगिता में सोनू देवी प्रथम ,बिन्नू मिश्रा द्वितीय तथा अनीता देवी तृतीय रहीं। मौके पर शिक्षक रुद्र नारायण श्रीवास्तव तथा वंदना जायसवाल सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें