फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पिता की जगह बेटा कर रहा काम, करता है वसूली

Sat, 19 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 समाधान दिवस में फारियाद सुनती डीएम व एसपी
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। जमुनहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में बलिदानपुरवा निवासी बाबूराम ने एसडीएम आरपी सिंह से ग्रामीण बैंक देवरनिया के डेलीवेज कर्मी सतगुरु प्रसाद की शिकायत की। आरोप लगाया कि काशीपुरवा निवासी सतगुरु प्रसाद अपनी जगह बैंक में बेटे संजय कुमार आर्य को भेजते हैं। संजय ग्राहकों पर दबाव बनाकर धन उगाही करता है। बाबूराम ने पिता-पुत्र की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इकौना तहसील में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां 36 शिकायतें मिलीं। अधिकारियों के निर्देश पर पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने कहा कि भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष निस्तारण करें। लापरवाही करने पर कार्रवाई होगी। एसपी ने थाना प्रभारियों को पुलिस संबंधी शिकायतों का तय समय में निस्तारण कराने और सीओ को निगरानी के निर्देश दिए। भिनगा तहसील में 16 में तीन और जमुनहा में 17 में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। एसडीएम रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीओ आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।


चक मार्ग पर कर लिया कब्जा

गांव के चकमार्ग पर गांव निवासी छम्मा ने गोबर डालकर कब्जा कर लिया है। गोबर के ढेर के चलते रास्ते का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच करवाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

अमित कुमार यादव, परसोहना मनकौरा

राशन कार्ड में नहीं जोड़ रहे नाम

पत्नी कुंती देवी सहित परिवार का नाम राशन कार्ड में जोड़वाने के लिए कई महीनों से विभागीय चक्कर काट रहे हैं। जिम्मेदार कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर राशन कार्ड में नाम जोड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

विजय कुमार, भरथा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें