फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कहीं झूम कर बरसे बदरा तो कहीं खिली रही धूप

Sat, 15 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भिनगा नगर के आसपास रुठे मेघा फिर बूंदा बांदी कर लौटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में मौसम का मिजाज विशेषज्ञों को भी हैरान कर रहा है। इसके चलते ही शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट के बावजूद जिले में कुछ जगह तो मेघा झूम कर बरसे जबकि कई जगह दिनभर धूप खिली रही। उमड़ते घुमड़ते बादलों ने जहां इकौना, गिलौला, सोनवा व जमुनहा क्षेत्र में झमाझम बरस कर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई वहीं असिंचित सिरसिया क्षेत्र में धूप खिली रही। जबकि भिनगा के आसपास छाए बादल सिर्फ बूंदा बांदी कर वापस लौट गए।
सावन में शुक्रवार को मौसम का तहसीलवार अलग अलग रंग देखने को मिला। एक तरफ जहां इकौना व भिनगा तहसील क्षेत्र के गांवों में झमाझम बरसात से खेत खलिहान सहित नगर व गांव की गलियां पानी से सराबोर हो गई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद एक पखवारे से ठप पड़ा धान की रोपाई का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया। वहीं भिनगा तहसील क्षेत्र के भिनगा नगर सहित आसपास के गांवों में दोपहर तक सिर्फ बूंदा बांदी ही हुई। जंगल पार असिंचित सिरसिया क्षेत्र में तो पूरे दिन धूप खिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की इस बेरुखी के कारण जिन किसानों ने किसी तरह धान की रोपाई कर ली हैं, उनके समक्ष अब रोपित धान की फसल को बचाने की समस्या आने लगी है। इकौना, गिलौला व जमुनहा क्षेत्र में हुई बरसात के बाद जगह जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या ने भी आवागमन में समस्या पैदा कर लोगों की परेशानी बढ़ाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें