फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पालिका प्रशासन ने शुरू किया सफाई अभियान, 21 तक चलेगा

Fri, 14 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोलवाघाट से शुरू हुई तिथिवार कार्ययोजना की शुरूआत
विज्ञापन

- पालिका प्रशासन ने बनाया सफाई कार्य का रोस्टर प्लान
संवाद न्यूज एजेंसीबहराइच। जिले में संचालित होने वाले महा सफाई अभियान के लिए पालिका प्रशासन ने विस्तृत कार्ययोजना के तहत एक रोस्टर प्लान तैयार किया है। पालिका प्रशासन ने सफाई अभियान के लिए तैयार तिथिवार अभियान की शुरूआत शुक्रवार को शहर के गोलवाघाट से केडीसी तिराहे तक सफाई के साथ की। जिले में यह सफाई अभियान शुक्रवार 14 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक अलग अलग इलाकों में चलेगा।
बरसात के बाद गंदगी व जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए शासन की तरफ से जिले के निकायों में 14 जुलाई से सफाई महाअभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश के बाद सदर नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह की अगुवाई में शुक्रवार से नगर सफाई महाअभियान की शुरूआत की गई। इसके तहत पालिका प्रशासन की टीम ने गोलवाघाट से केडीसी तिराहे तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान केडीसी स्थित नाले की साफ-सफाई कराकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था बनाई गई।
विज्ञापन

ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि तिथिवार तैयार रोस्टर प्लान के साथ यह सफाई अभियान 21 जुलाई तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 15 जुलाई को केडीसी से डीएम चौराहा, पानी की टंकी व गोनार्द लॉन तक, 16 जुलाई को केडिया हास्प्टिल से जेल, देहात कोतवाली होते हुए गोंडा रोड तक, 17 जुलाई को तिकानीबाग चौराहे से एआरटीओ कार्यालय होते हुए झिंगहाघाट तक व 18 जुलाई को डिगिहा चौराहे से गोंडारोड से जेलरोड तिराहे तक साफ सफाई का कार्य होगा।
विज्ञापन

इसी तरह 19जुलाई को छावनी चौराहे से दरगाह होते हुए कैलाश होटल तक, 20 जुलाई को छावनी चौराहे से चांदपुरा होते हुए झिंगहाघाट तक और 21 जुलाई को गोंडारोड तिराहे से दुनक्का पुलिस चौकी तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत जहां-जहां कूड़े के ढेर करने वाले स्थल है, उनकी साफ-सफाई कर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए एनजीओ, एनसीसी के छात्र व आम नागरिकों का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें