फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ सैनिक और उसकी बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। मझौवा सुमाल निवासी सेना का जवान व उसकी बहन ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठग ने उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी के बाद पीड़ित ने इकौना पुलिस सहित एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सहित इकौना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में थाना क्षेत्र के ग्राम मझौआ सुमाल निवासी अक्षय मणि त्रिपाठी ने कहा है कि वह सेना में जवान है। उसने ऑनलाइन एक टी-शर्ट खरीदी थी। टी-शर्ट आने के बाद वह पसंद नहीं आई। इस पर उसे वापस करने के लिए उसने कंपनी से संपर्क किया। इसके बाद कंपनी की ओर से पीड़ित के मोबाइल पर फोन आया। जिसमें एक एप्लीकेशन भेजकर उसे डाउनलोड करने को कहा गया था। इस पर पीड़ित ने एप्लीकेशन डाउनलोड किया और मांगे जाने पर अपना बैंक अकाउंट का डिटेल भी डाल दिया। डिटेल भेजते ही उसके खाते से 49 हजार रुपये निकल गए।
इसके बाद दोबारा फोन आया और कहा गया कि इस खाते में समस्या है कोई दूसरा खाता भेजिए। इस पर पीड़ित ने अपनी बहन का खाता विवरण अपलोड कर दिया। इसके बाद बहन के खाते से 31 हजार रुपये निकल गए। दोबोरा फोन करने पर संपर्क नहीं हुआ। इस तरह से ठगों ने पीड़ित व उसकी बहन के खाते से कुल 80 हजार रुपये निकाल लिए। ऐसे में पीड़ित ने एसपी व इकौना पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई करने व पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें