श्रावस्ती। भिनगा परसा मार्ग पर गश्त के दौरान मंगलवार रात कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने 900 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
भिनगा कोतवाली पुलिस मंगलवार रात परसा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान नथुनिया मोड़ के निकट देर रात उन्हें एक युवक आता दिखा। पुलिस वाहन को देख कर युवक मार्ग किनारे छिपने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस ने उसके कब्जे से 900 ग्राम नेपाली चरस बरामद की। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोबार निवासी शिव कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से बाद में उसे जेल भेज दिया गया।