फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तीन बोरी यूरिया की परची, दी सिर्फ एक

Fri, 05 Sep 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में जारी यूरिया की किल्लत के बीच कालाबाजारी भी जमकर हो रही है। किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर जिम्मेदार कालाबाजारी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसकी एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखने को मिली, जिसमें समिति संचालक ने किसान को तीन बोरी खाद की परची थमाई और उसके पीछे एक बोरी लिखकर सिर्फ एक बोरी ही दी।
विज्ञापन


सोनवा के केशवपुर निवासी श्यामू बुधवार को यूरिया लेने के लिए सोनवा समिति पर गए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि घंटों लाइन लगाने के बाद उन्हें एक सिर्फ बोरी यूरिया दी गई, जबकि उन्हें दो बोरी खाद की जरूरत थी।

श्यामू ने बताया कि जब उन्होंने परची देखी, तो उस पर तीन बोरी लिखा था और उसके पीछे पेन से एक बोरी लिखा था। जब उन्होंने इस संबंध में पूछा, तो गलती से तीन टाइप होने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें