श्रावस्ती। जानकी प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज इकौना में बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल चार विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जेपीए इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 10 गोल्ड झटके और विद्यालय ओवरऑल चैंपियन बना।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण हर किसी के लिए जरूरी है। इससे शरीर फुर्तीला रहता है, एकाग्रता भी बढ़ती है। बालिकाओं के लिए यह अत्यंत उपयोगी है।
प्रतियोगिता में जेपीए इंटर कॉलेज के बालक वर्ग में हैप्पी, अहमद, कामरून, कुलदीप, अमित व बालिका वर्ग में लक्ष्मी, शिवांगी, अंशू गौतम, शिवानी, अनुराधा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जगतजीत इंटर काॅलेज के बालिका वर्ग में अनीता देवी, पलक व बालक वर्ग में अमर, आनंद प्रकाश, रंजीत, शुभम ने गोल्ड मेडल जीता।
इसी तरह चौधरी रामविहारी बुद्ध इंटर काॅलेज के दीपांशु, रामेंद्र, हिमांशु, विश्वास, विशाल, रबी, अंकित ने गोल्ड मेडल जीता। इसी क्रम में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज व शांति देव कनक इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी खेल में बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश यादव, क्रीड़ा सचिव माध्यमिक आशीष कुमार व ताइक्वांडो कोच सूर्य प्रकाश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।