फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सो रहे युवक को सांप ने काटा, मौत

Fri, 18 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के वीरपुर बाजार में घर के सामने चारपाई पर सो रहे 30 वर्षीय युवक को देर रात विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों ने सांप को मार दिया और युवक को लेकर सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



वीरगंज बाजार निवासी कुलदीप (30) बुधवार रात घर के सामने चारपाई पर अपने चार वर्षीय बेटे के साथ सो रहे थे। इस दौरान रात लगभग ढाई बजे उनकी चारपाई पर चढ़कर विषैले सांप ने काट दिया। सांप के काटते ही कुलदीप की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचाया। शोर सुन पहुंचे परिवार के अन्य परिजनों ने सांप को पीट-पीट कर मार डाला। कुलदीप को आननफानन में सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। सूचना पर आई मेडिकल कॉलेज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें