फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने कार्रवाई को दी तहरीर

Fri, 18 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 एसपी कार्यालय के बाहर मौजूद पीड़ित
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा की ग्राम पंचायत परसौरा में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। एक पक्ष की भुसैली ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार रात करीब आठ बजे हुसैनी, सरला, जीतेंद्र और सीमा उनके घर में घुस आए। विपक्षियों ने भुसैली, उनके बेटे विनय और बेटी खुशबू के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष की मुन्नका ने थाने में तहरीर दी। मुन्नका ने आरोप लगाया कि विनय, भुसैली, सुधा और खुशबू उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मुन्नका और उनकी देवरानी सीमा को पीटा। सीओ भरत पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें