फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छह विद्यालयों को बनाया बोर्ड परीक्षा का पंजीकरण केंद्र

Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के छह कॉलेजों को हाईस्कूल व इंटर की प्राइवेट परीक्षा का नामांकन व अग्रसारण का केंद्र बनाया गया है। छात्र-छात्राएं 10 अगस्त तक इन विद्यालयों में परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन




जिले के नीलम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गिलौला, राजकीय हाईस्कूल भचकाही, राजकीय हाईस्कूल दंदौरा उत्तरी, राजकीय हाईस्कूल बनठिहवा, राजकीय इंटर कॉलेज भिट्ठी, राजकीय इंटर कॉलेज वर्गी-वर्गा व अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा को नामांकन व अग्रसारण के लिए केंद्र बनाया गया है। जहां 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा कर नामांकन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें