फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी सहित छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही जांच में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में इकौना क्षेत्र के एक बैंक कर्मी सहित छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें लेबल वन हास्पिटल भंगहा भेजा गया है। इसके साथ ही चिह्नित स्थान हाट स्पाट घोषित कर वहां बैरिकेडिंग कराने के लिए सीएचसी प्रभारी द्वारा एसडीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

जिले में संदिग्धों की कोरोना जांच की जा रही है। इसी क्रम में की गई जांच की रिपोर्ट गुरुवार को श्रावस्ती पहुंची। गुरुवार आई रिपोर्ट में इकौना क्षेत्र के आर्यावर्त बैंक शाखा मझौवा शुमाल के एक कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही इकौना कस्बा के मोहल्ला बेचूबाबा चौक निवासी एक व्यक्ति व ग्राम मदारा के मजरा कोरियन पुरवा में एक व्यक्ति, बनकटा में एक व ग्राम कटरा में दो लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेजी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डा. एके मिश्रा ने एंबुलेंस से सभी संक्रमितों को लेबल 1 हास्पिटल भंगहा भेजा। साथ ही संक्रमित क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर वहां बैरिकेडिंग कराने के लिए उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा को पत्र लिखा है। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि संक्रमित लोगो के संपर्क में आने वाले लोगों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। जिनकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें