फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में छह लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं आठ लोग स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से घर लौटे हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे इंडोनेपाल सीमा से सटा भचकाही गांव भी अछूता नहीं रहा। गुरुवार को आई रिपोर्ट में भिनगा में तैनात भचकाही निवासी एक लाइनमैन की भतीजी सहित छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
इसमें खलीलाबाद के महसिन निवासी युवक, इकौना के लाजपतनगर में एक, गिलौला के रामपुर बिलैला चेतियामुरार में एक, सिरसिया के पटखौली निवासी एक व भिनगा के केशवनगर निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। दूसरी ओर जिले के आठ लोग स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से घर लौटे हैं।
विज्ञापन

इनमें जमुनहा बाजार निवासी चार, पुलिस लाइंस निवासी एक, गिलौला के मोहम्मदापुर निवासी एक व इकौना के भगवानपुर बनकट निवासी दो लोग शामिल हैं। जिले में अब तक 43060 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 32162 की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।
969 लोगों में संक्रमित की पुष्टि हुई है, इनमें से 13 की मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 85 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय एहतियात बरतना है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें