फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली टेबलेट व कच्ची शराब संग तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अपराधियों के विरुद्ध जिला पुलिस की ओर से मंगलवार रात विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 200 नशीली टेबलेट व 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले में चलाए गए अभियान के दौरान इकौना पुलिस ने बौद्ध परिपथ से बबलू पासवान निवासी पासीपुरवा को गिरफ्तार किया। युवक के कब्जे से पुलिस ने नशे की 200 टेबलेट बरामद की। जिसके विरुद्ध इकौना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
वहीं सोनवा पुलिस ने शाहपुर अचरौरा निवासी रामबरन व इटहिया निवासी रमेश कुमार तिवारी को 10 - 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध सोनवा पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें