फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह प्रवासियों को मिला योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना काल में महानगरों से वापस घर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत शुक्रवार को जिले के छह प्रवासियों को लाभान्वित कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना संकट के इस दौर में जिले की अर्थव्यवस्था को सुधारने तथा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये आत्मनिर्भर योजना से लोगों को लाभान्वित कराया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की।
इस दौरान कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के तहत छह लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय व उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र जेएन यादव ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत मनोज कुमार को नाई ट्रेड व आराधना को दर्जी ट्रेड में टूल किट प्रदान किया।
विज्ञापन

वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जुग्गी लाल को पांच लाख रुपये का ऋण पेपर दोना पत्तल निर्माण के लिए आर्यावर्त बैक नासिरगंज के माध्यम से दिलाया गया। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से मुख्तार को 3 लाख रुपये का ऋण फर्नीचर उद्योग के लिये बैक ऑफ बडौदा भिनगा के माध्यम से दिया गया। इसके साथ ही मेसर्स सतीश एग्रोइन्डस्टीज ग्राम दमावा गिलौला की ओर से दो प्रवासी श्रमिक जय लाल व राजेंद्र प्रसाद को रोजगार देने के लिये समायोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें