फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी छह अतिरिक्त बसें

Mon, 08 Jun 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा आठ, नाै और 10 जून को होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने छह अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह परीक्षा भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में होगी, जिसमें कुल 480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बहराइच-भिनगा मार्ग पर पहले से चल रही आठ बसों के अतिरिक्त ये बसें संचालित होंगी। निगम ने चालकों और परिचालकों के अवकाश निरस्त कर उन्हें तत्काल ड्यूटी पर बुलाया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान चंद ने बताया कि बहराइच बस अड्डे पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। केंद्र प्रभारी एसबी सिंह इसके नोडल अधिकारी हैं। इस कंट्रोल रूम में कर्मियों की आठ-आठ घंटे की क्रमवार ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग कंट्रोल रूम में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें