इटरौली गांव के निकट हुई घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के इटरौली गांव के पास एक बाग में रविवार सुबह राधे (35) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। राधे मुनेश्वर यादव के घर मजदूरी करते थे और अपने अर्धविक्षिप्त भाई के साथ रहते थे। रविवार सुबह वह चारा काटने खेत गए थे, पर वापस नहीं लौटे। ग्रामीणों ने मुनेश्वर के बाग में गूलर के पेड़ से गमछे के सहारे उनका शव लटकता देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में कोई नहीं है। चौकीदार दिनेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।