फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा व्रत

Thu, 12 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिलौला में भैया दूज पर्व पर पूजा करतीं महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले भर में बुधवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जल व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भाइयों के माथे पर रोली लगाकर चूरा, लाई व मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए।
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने घरों के आंगन में पारंपरिक तरीके से सामूहिक पूजा की। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। पर्व को लेकर जिले भर में उत्साह रहा।

जिन बहनों के भाई जिले से बाहर रहते हैं, उन्होंने पूजा के बाद उनके घर पहुंचकर चूरा-भुरकी खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, घरों में कलम की पूजा भी की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-विधान से चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें