फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समाधान दिवस पर हुई महज औपचारिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंसाफ की आस लेकर आए करीब 90 प्रतिशत फरियादी संपूर्ण समाधान दिवस में निराश लौटे। शनिवार को डीएम की मौजूदगी में जमुनहा में महज सात मामले निस्तारित हो पाए।
विज्ञापन

जमुनहा में डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में दर्जिन पुरवा निवासी नि:शक्त शकील अहमद ने बताया कि पेंशन के लिए उसने एक वर्ष पूर्व ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन अब तक पेंशन नहीं मिली। इस पर डीएम ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को तत्काल पेंशन देने की कार्रवाई का निर्देश दिया है।
यहां आए 65 में से मात्र सात प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण हो सका। इकौना में 90 में से पांच शिकायतें ही निस्तारित हुई। जबकि भिनगा में 24 शिकायतें आई। इनमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण हो सका। शेष मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के लिए पीठासीन अधिकारियों की ओर से निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें