फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एमएलसी चुनाव में 2337 स्नातक करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीस जनवरी को मतदान कराया जाएगा। इसमें 1862 पुरुष और 475 महिलाओं सहित कुल 2337 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में सोमवार को डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि शिक्षक एमएलसी क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की जा चुकी है। इसके लिए 05 जनवरी को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 12 जनवरी व नामांकन पत्रों की जांच 13 जनवरी को की जाएगी। जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 जनवरी निर्धारित की गई है। वहीं 30 जनवरी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। जबकि मतगणना दो फरवरी को होगी। इसके लिए बनाए गए मतदेय स्थल-14 गिलौला ब्लाक सभागार में 315 पुरुष मतदाता व 91 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। इसी क्रम में मतदेय स्थल-15 इकौना ब्लाक सभागार में 490 पुरुष व 166 महिलाएं, मतदेय स्थल-16 जमुनहा ब्लाक सभाकक्ष में 410 पुरुष व 27 महिलाएं मतदाता, मतदेय स्थल 17 सिरसिया ब्लाक सभाकक्ष में 200 पुरुष व 68 महिला मतदाता तथा मतदेय स्थल 18 तहसील भिनगा के सभाकक्ष में 447 पुरुष तथा 123 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
बैठक में उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला, उपजिलाधिकारी आशुतोष, भाजपा के जिला महामंत्री रमन सिंह, समाजवादी पार्टी से आफताब अहमद, राष्ट्रीय लोक दल से राजकुमार ओझा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें