फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ससुराल में छठ का प्रसाद देकर बुधवार को अपने घर लौट रहे युवक की मोटर साइकिल जनता इंटर कॉलेज के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसका साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा दूसरी मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में हुआ।
विज्ञापन

बहराइच के मटेरा अंतर्गत ग्राम असवा मोहम्मदपुर निवासी राजकुमार (25) का विवाह मई माह में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटना खारगौरा के मजरा पंडितपुरवा निवासी ओमकार की पुत्री मंजू से हुआ था। अभी उसका गौना नहीं हुआ था। सोमवार देर शाम राजकुमार छठ पूजा का प्रसाद देने मोटर साइकिल से ससुराल गया था। बुधवार को वह साले बृजेश (17) के साथ मोटर साइकिल से वापस लौट रहा था। जनता इंटर कॉलेज के सामने एक अन्य मोटर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वह हादसे का शिकार हो गया। मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाने के कारण राजकुमार व बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। बृजेश की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर किया गया है।
मंजू का बीती मई में ही विवाह हुआ था। दो माह बाद गौना होना था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर थी। वह ससुराल देखती इससे पहले ही उसकी मांग का सिंदूर उजड़ दिया। संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंची मंजू पति का शव देख कर बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें