श्रावस्ती। एसएसबी के जवानों ने 13 जनवरी 2016 को सीमा गश्त के दौरान चार किलोग्राम चरस के साथ नेपाल के बांके जिला अंतर्गत थाना भगवानपुर के लालपुर निवासी राम कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया था। जिसका मामला अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) अजय सिंह के न्यायालय में विचाराधीन था।
मामले में गवाहों के बयान व अभियोजन पक्ष की पैरवी कर रहे अरुण कुमार सिंह व दुजेंद्र कुमार मिश्रा की दलीलों के आधार पर एडीजे ने राम कुमार चौधरी को दोषी करार देते हुए 15 वर्ष के कठोर कारावास व एक लाख रूपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर उसे एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेजा गया है। संवाद