फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय बहोरवा का शनिवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से गणित के सवाल हल कराए। इस दौरान छात्रों को डीएम ने पेंसिल व चॉकलेट देकर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय बहोरवा पहुंचीं डीएम नेहा प्रकाश ने छात्र उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। जहां छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश दिया। शिक्षा की गुणवत्ता जानने के लिए कक्षा चार के छात्र-छात्राओं से ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल हल करवाए। इस दौरान उन्होंने सही प्रश्न हल करने वाले छात्र-छात्राओं को पेंसिल व चॉकलेट भेंट की। साथ ही पूरे मनोयोग के साथ पढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
इसके बाद उन्होंने विद्यालय में बने मध्याह्न भोजन की भी जानकारी ली। साथ ही प्रधानाध्यापक से बच्चों को मध्याह्न भोजन खिलाते समय उन्हें शेड के नीचे दरी पर बैठाकर भोजन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, किचन, पेयजल, अग्नि शमन यंत्र, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला व प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक, शिक्षामित्र व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें