फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग में ले सकते भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग लेने वाला कोई भी अभ्यर्थी अब काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकता है। इसके लिए उसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। तथागत गौतम बुद्ध राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य सियाराम ने बताया कि वर्तमान समय में सातवें चरण की काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन

इसमें तथागत गौतम बुद्ध पालीटेक्निक सिरसिया में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में चार, इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में 32 सीटें प्रथम वर्ष व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में एक, कंप्यूटर साइंस लेटरल इंजीनियरिंग में चार, इलेक्ट्रानिक लेटरल एंट्री में सात सीटें द्वितीय वर्ष के लिए रिक्त हैं। वहीं, महामाया पालीटेक्निक लेंगड़ी गूलर में इलेक्ट्रिक में तीन, कंप्यूटर साइंस में 11 व फूड टेक्नोलॉजी में 38 सीटें प्रथम वर्ष के लिए व कंप्यूटर साइंस लेटरल एंट्री द्वितीय वर्ष में छह सीटें रिक्त है। जिसमें प्रवेश मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें