फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास का पैसा देने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। प्रधानमंत्री आवास देने के नाम पर एक ग्रामीण ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ। बैंक जाने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई। ग्रामीण ने गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गिलौला के ग्राम मोहमदापुर निवासी आज्ञाराम के मोबाइल पर 29 अगस्त को फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास मंजूर हो गया है। इसके लिए आज्ञाराम से मोबाइल नंबर 8853632376 पर 4500 रुपये फोन पे करने को कहा गया। इस पर आज्ञाराम ने बताए गए मोबाइल नंबर पर 4500 रुपये भेज दिए। वहीं दूसरे दिन उसके पास फोन आया कि 17,500 और फोन पे करो।
आवास के लालच में आज्ञाराम ने दोबारा फोन पे कर दिया। इसके बाद उसे फोन आया कि उसके खाते में प्रधानमंत्री आवास का 3,25,000 रुपये भेज दिया गया है। जिसे निकाल कर प्रधानमंत्री आवास बनवा ले। बुधवार को वह पैसा निकालने बैंक पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। खाते में रकम न देख उसे ठगे जाने का अहसास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें