फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इनकमिंग फीडर पर चल रहे तीन विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में मुख्यालय सहित तीन उपकेंद्र एक ही इनकमिंग फीडर के सहारे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में किसी एक उपकेंद्र में खराबी आने पर भिनगा उपकेंद्र सहित तीन उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। वहीं एक ही फीडर से कई वीआईपी क्षेत्रों को मिलने वाली आपूर्ति का भी यही हाल है जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

133 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा से भिनगा टाउन, बगुरईयां, लक्ष्मनपुर बाजार, घोलिया, गिलौला, सीताद्वार, लक्ष्मननगर, भंगहा, इकौना टाउन व कटरा उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। इनमें से भिनगा टाउन, बगुरईयां व घोलिया उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति एक ही इनकमिंग फीडर के सहारे हैं। विद्युत उपकेंद्र घोलिया भिनगा जंगल पार पड़ता है। ऐसे में हल्की बरसात व हवाओं के कारण तारों से पेड़ की डालियां टकराती रहती है जिससे होने वाली ट्रिपिंग के कारण विद्युत उपकेंद्र भिनगा, बगुरईयां व घोलिया की आपूर्ति बाधित होती रहती है। इसे बहाल कराने में निगम के कर्मियों को घंटों समय लगाना पड़ता है।
इसके बावजूद इन तीनों उपकेंद्रों के लिए अलग इनकमिंग फीडर की व्यवस्था नहीं की जा रही है। यही हाल 33 केवीए बगुरईयां उपकेंद्र का भी है जहां से एक ही आउटगोइंग फीडर के सहारे कलेक्ट्रेट, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, एसएसबी कैंप, संयुक्त जिला चिकित्सालय, विकास भवन, स्टेडियम, न्यायालय परिसर व पुलिस लाइन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों व खैरीमोड़ तक आपूर्ति दी जाती है। ऐसे में कहीं फॉल्ट आने पर इन सभी स्थानों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। अलग-अलग फीडर की व्यवस्था न होने के कारण अनावश्यक रूप से उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को रोस्टर की एक तिहाई आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भिनगा से नवोदय विद्यालय, भिनगा टाउन प्रथम व द्वितीय, सिरनसिया, सेमरी व भंगहा को आपूर्ति दी जाती है। बगुरईयां उपकेंद्र से सरकारी कार्यालयों सहित मछरिहिवा फीडर संचालित होता है। भंगहा उपकेंद्र से जरकुसहा से आगे के गांव को आपूर्ति मिलती है। लक्ष्मनपुर बाजार उपकेंद्र से बंठिहिवा से आगे के गांव को आपूर्ति दिलाई जाती है। घोलिया उपकेंद्र से गुलरा कोठी, सिरसिया व तालबघौड़ा, उल्लहवा उपकेंद्र से जमुनहा, तिवारी गांव व भंगहा से आगे के गांवों को आपूर्ति मिलती है।
कटरा उपकेंद्र से बौद्ध तपोस्थली व आसपास के गांवों व गिलौला क्षेत्र के गांव को गिलौला व लक्ष्मननगर उपकेंद्र से आपूर्ति दिलाई जाती है। ऐसे में सबसे खराब स्थिति मुख्यालय की है। यहां एक इनकमिंग फीडर से तीन उपकेंद्रों तो एक आउटगोइंग फीडर के सहारे जिला मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालयों व आवासों और जिला अस्पताल को आपूर्ति दी जाती है। ऐसे में कहीं कोई फाल्ट आने पर इन क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो जाती है।
किस इन कमिंग व आउट गोइंग फीडर के सहारे कौन से क्षेत्र या उपकेंद्र को आपूर्ति मिलनी है यह जिला स्तर पर तय नहीं होता। इस बारे में हम कुछ भी नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन

- डीके सिंह, अधिशाषी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें