फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से घटी आवक, बढ़ने लगे सब्जियों के भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में विगत पांच दिनों से रुक रुक कर होने वाली बरसात के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में गांव में वाहनों के न पहुंचने के कारण भिनगा मंडी में सब्जियों की आमद कम हो गई है। जिसका असर सब्जियों के भाव पर पड़ने लगा है। दामों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

तराई में बरसात का असर अब सब्जी के दामों पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में होने वाली बरसात के कारण जहां लतादार और हरी सब्जियों की पैदावार प्रभावित हुई है। वहीं खेतों में जलभराव के कारण उसमें लगी सब्जियां तोड़ कर मंडी पहुंचाने में असुविधा हो रही है। जिन किसानों द्वारा किसी तरह सब्जियां तोड़ ली जाती हैं, वह भी गांव तक वाहनों के न पहुंचने के कारण मंडी नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में आवक कम होने के कारण सब्जियों के भाव में उछाल देखा जा रहा है।
इससे साप्ताहिक बाजार अछूते नहीं हैं। जहां थोक व फुटकर भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। भिनगा में थोक सब्जी विक्रेता छोट्टन रायनी बताते हैं कि इस समय गांवों में धान की रोपाई चल रही है। इससे किसान उसमें लगा हुआ है। जिन किसानों द्वारा सब्जियों की खेती की जाती है, वह किसान बरसात के कारण गांव तक वाहनों के न पहुंचने से उसे मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसे में भाव बढ़ना स्वाभाविक है। मौसम सामान्य होने के बाद सब्जियों के भाव में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के बदलते भाव
सब्जियां आज का भाव एक सप्ताह पूर्व का भाव
आलू 20 15
परवल 40 20
तरोई 30 20
कद्दू व लौकी 30 10
अरुई 30 25
करेला 40 30
कटहल 30 30
लोबिया 60 40
प्याज 20 20
भिंडी 20 20
अदरख 80 60
शिमला मिर्च 160 80
(नोट - ये सभी सब्जियां रविवार को भिनगा में प्रति किलोग्राम की दर से बिकी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें