फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में चार दुकानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। कानीबोझी चौराहे पर चोरों ने एक ही रात चार दुकानों व ढाबली का ताला तोड़कर नगदी व सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ितों को शुक्रवार सुबह हुई। पीड़ितों ने मल्हीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र का कानीबोझी चौराहा क्षेत्र का बाजार है। जहां पर थाना क्षेत्र के इंदवा निवासी मकबूल ढाबली रखकर उसमें गैस बिल्डिंग का काम करता था। जिसकी दुकान का ताला तोड़ कर चोर उसमें रखा सामान उठा ले गए। इसी रात चोरों ने चौराहे पर खुली रियाज खान की परचून की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान पार कर लिया। इसके बाद चोरों ने सरिया सीमेंट की दुकान में रखे बीस हजार रुपये पार कर दिये।
तत्पश्चात चोरों ने असफुल की ढाबली का ताला तोड़कर दुकान में रखा पैसा पार कर दिया। जबकि चोरों ने दूसरी पटरी पर सुलेमान की ढाबली का ताला तोड़ कर उसमें रखा पान मसाला व गुटखा आदि पार कर लिया। जिसकी जानकारी पीड़ितों को शुक्रवार सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे। ऐसे में सभी पीड़ितों ने मल्हीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें