फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल है तो कल है, जल ही जीवन है

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्व जल दिवस जिले में विश्व जल सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, पांडेपुरवा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जल के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

पिरामिल फाउंडेशन की रतना ने कहा कि जल है तो कल है। जल ही जीवन है। इसके बिना जिंदगी संभव नहीं है। चाहे इंसान हो अथवा जीव-जंतु या वनस्पति सभी को पानी की आवश्यकता होती है। इसके बिना सृष्टि का संचालन संभव नहीं है। लोगों को चाहिए कि अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी न करें। इस दौरान ग्रामीणों सहित बच्चों को पानी के महत्व व वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया गया। इस दौरान पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
कटरा। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, श्रावस्ती में विश्व जल संरक्षण सप्ताह पर बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने जल संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान आरुषि जायसवाल, आंचल शर्मा, अरुणिमा यादव, सर्वेश कुमार द्विवेदी, शिक्षक शशि भूषण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें