फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जश्र ए आजादी का राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस आज बुधवार को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच डीएम परेड के सलामी लेने के साथ तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण के साथ तिरंगा लहरा कर सलामी दी जाएगी। ध्वजारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इस दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की शुरूआत बुधवार को सुबह 7:30 बजे खेलकूद विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रेस व क्रास कंट्री दौड़ के साथ होगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के पश्चात जिले के अन्य सरकारी संस्थाओं व स्कूल कालेजों में ध्वजारोहण होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस विभाग की ओर से राष्ट्रध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी जाएगी। सुबह 9:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि डीएम द्वारा ध्वजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी ली जाएगी। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम के साथ ही पुलिस ने अराजकतत्वों की धरपकड़ को एलर्ट जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमावर्ती क्षेत्र सुइया, जमुनहा, ककरदरी सहित सोहेलवा के जंगलों में नेपाल की ओर से आने वाले पारंपरिक रास्तों की निगरानी विशेषतौर पर तैनात पुलिस की टीमें कर रही है। एसपी अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर सीमावर्ती गांवों से आने जाने वालों के बारे में भी संबंधित थानाध्यक्षों से गहन निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

वहीं भिनगा व इकौना सहित श्रावस्ती के होटलों में रुकने वाले बाहरी व्यक्तियों के आईडी प्रूफ के साथ साथ उनकी एक सूची भी बनायी जा रही है ताकि गणतंत्र दिवस के दौरान खलल डालने की कोशिश करने वालों को आसानी से धरपकड़ा जाए। एसएसबी आठवीं वाहिनी के जवानों द्वारा भी सीमा क्षेत्र के विभिन्न बीओपी क्षेत्रों के नेपाल आने जाने वाले पारंपरिक व जंगली रास्तों पर सघन नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें