फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ने पूर्व विधायक व पार्टी के जिलाध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप लगाया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में सपा प्रत्याशी ने जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अनुराधा यादव अपना नामांकन पत्र ही दाखिल नहीं कर पाई थी। इसका कारण था कि उनका प्रस्तावक जो उन्हीं का सगा रिश्तेदार था, वह अचानक गायब हो गया था। इसी के बाद जिले में समाजवादी पार्टी में कई तरह के आरोप प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा था।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं अनुराधा यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र भेजा। इस पत्र में अनुराधा यादव ने आरोप लगाया कि नामांकन की पूरी जिम्मेदारी पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा व जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव संभाले हुए थे। इस दौरान दोनों ने भाजपा प्रत्याशी से मिलीभगत कर सारी जानकारी उन्हें दे दी गई। जिससे जिला प्रशासन ने उसके प्रस्तावक को इकौना से भिनगा आते समय रोक लिया। इसी के बाद गनर व प्रस्तावक का मोबाइल बंद करा दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक का एक रिश्तेदार भी जिला पंचायत सदस्य था, लेकिन उसे प्रस्तावक नहीं बनाया गया। आरोप है कि पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मां की बेटी भाजपा कार्यकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। जिनका कार्यकाल बचाने के लिए पूर्व सांसद ने मदद की थी। उसी का पूर्व विधायक ने रिर्टन गिफ्ट दिया। उन्होंने मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है। इस पत्र के बाद जिला ईकाई में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें