फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 563 एक्टिव मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 42 और नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 4188 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 563 हो गयी है, जबकि बीते 24 घंटे में 42 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

बुधवार को आई रिपोर्ट में चौगोई में 1, पचदेवरी में 11, अली नगर , गल्ला मंडी गिलौला और कुसौर में एक-एक, बागवानपुरवा में तीन, लोनियन पुरवा में दो, कंजड़पुरवा में दो, चिल्हरिया में दो, कमदी में दो, सिरसिया में एक, कटकुइयां में एक, मल्हीपुर थाने में एक, पुलिस लाइन में दो, पटना भंगहा में पांच, कोटरियासत भिनगा एक व अवधूतनगर में एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं होम क्वारंटीन में रह रहे 41 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। जिले में अब तक कुल 333775 लोगों की जांच की गई है।
इनमें से 332259 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 3934 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 563 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 118 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 15, भंगहा में 21, जमुनहा में 23, सिरसिया में 24 व भिनगा में 16 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें