श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 38 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 4147 पहुंच गया है। इनमें कुल 565 एक्टिव मामले हैं, जबकि 33 लोगों की मौत अब तक कोरोना से हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसके बाद भी लोग इस संक्रमण की गंभीरता को नजरअंदाज कर कोविड मानकों की पूरी तरह अनदेखी कर रहे हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले के 38 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें पुलिस लाइन में दो, मदारा गली गिलौला में एक, पूरेखैरी भिनगा में एक, केशवपुरम में एक, गिलौला में दो, मटखनवा गिलौला में दो, धैसरा में एक, सेवढ़ा में एक, जमुनहा में छह, काशीपुरवा में तीन, भंगहा में एक, जोगी में एक, कानीबोझी में दो, दर्जीपुरवा में एक, लक्ष्मनपुर कोठी में एक, पटना खास में दो, जनकपुर रोड सिरसिया में दो, गैंडीह में एक, मुर्तिहवा में एक, इकौना में दो, टंड़वा महंथ में दो, एडीएम आवास में एक, एसएसबी कैंप में एक व्यक्ति सहित कुल 38 लोग पॉजटिव मिले हैं। वहीं 10 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
जिले में अब तक कुल 332280 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 330814 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 4147 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 33 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 565 एक्टिव मामले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.पी. भार्गव ने बताया है कि अब तक आरटीपीसीआर द्वारा 153242, एन्टीजेन टेस्ट किट द्वारा 177911 जांचें कराई जा चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियों द्वारा घर घर जाकर सर्वे भी किया जा रहा है।