ग्रामीणों की लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बांस व किस्मत ने बचाई तीन की जान
नदी की धारा में बहने के दौरान अभिषेक व विनय कुमार नदी में कटान रोकने के लिए लगाए गए बांस में फंस कर रुक गए और मदद की गुहार लगाई। चीख सुन पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला।
वहीं, राहुल नदी की धारा में बहते हुए लगभग 100 मीटर दूर नदी के किनारे पहुंच गया और बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। राहुल, अभिषेक व विनय की पानी पीने की वजह से हालात गंभीर देख उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती करवाया गया है।
दो की तलाश स्थानीय गोताखोर कर रहे
सीओ भरत पासवान ने बताया कि पांच बच्चे नहाते समय नदी में डूब गए थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो की तलाश स्थानीय गोताखोर कर रहे हैं। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है।